भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में संयुक्त विपक्ष का झारखंड बंद का चाईबासा व चक्रधरपुर में मिलाजुला असर है. बाजार बंद है, लंबी दूरी की बसें व बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं. लेकिन आम जनजीवन सामान्य है. स्कूल खुले हैं, शहर में लोग बाइक व ई-रिक्शा से आराम से आवागमन कर रहे हैं. पुलिस-प्रशासन की हर चौक-चौराहों पर मौजूदगी देखने को मिल रही है. झंडे बैनर के साथ कोई भी विपक्षी नेता कार्यकर्ता सड़क पर नहीं उतरा है. सिर्फ छिटपुट झामुमो व कांग्रेस नेता घूमते नजर आ रहे हैं. इधर चक्रधरपुर में एक सरकारी स्कूल को बंद कराने को लेकर झामुमो विधायक शशि भूषण सामड और एसडीओ प्रदीप प्रसाद के बीच तीखी बहस हुई. प्रशासन के कड़े रुख को देख कर विधायक नरम पड़े और वहां से खिसक जाना ही बेहतर समझा. हावड़ा - मुम्बई रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन सामान्य है. किसी ट्रेन के रोके जाने की खबर नहीं है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2tRTrp5
No comments:
Post a Comment