VIDEO: सरकार डंडे के बल पर शासन करना चाहती है : अन्नपूर्णा देवी - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 6, 2018

VIDEO: सरकार डंडे के बल पर शासन करना चाहती है : अन्नपूर्णा देवी

भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ संयुक्त विपक्ष के झारखंड बंद का कोडरमा में मिलाजुला असर देखने को मिला. राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी की अगुआई में सड़कों पर उतरे विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने झुमरीतिलैया मुख्य बाजार को घूम घूमकर बंद कराया. इस दौरान बंद समर्थकों ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए. कई जगहों पर बंद समर्थक जबरन दुकानें बंद कराते दिखे. बंद समर्थक सुभाष चन्द्र बोस चौक पर कुछ देर के लिए रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बैठ गए जहां से प्रशासन ने अन्नपूर्णा देवी सहित लगभग दो सौ बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर श्रम कल्याण केन्द्र स्थित कैंप जेल में पहुंचा दिया. बंद का नेतृत्व कर रहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से बंद करा रहा है पर सरकार डंडे के बल पर शासन करना चाह रही है. उन्होंने न्यूज18 के कोडरमा संवाददाता समरेंद्र से बात की.

from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IUm0XE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages