जमशेदपुर में इंटर पास युवक कामदेव ने अनोखा आविष्कार किया है. कामदेव ने साइकिल से स्कूटी तैयार की है, जो मात्र सात हजार रुपये की लागत में आपको मिल सकती है. युवक ने इलेक्ट्रिक बाईक तैयार की है, जो स्कूटी जैसी लगती है, इस साइकिल को स्कूटी बनाने में मात्र सात हजार रुपये का खर्चा आया है. साइकिल में यूपीएस बैटरी और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया गया है. इस साइकिल में पैडल मारने की आवश्यकता नहीं होगी एवं इसकी बैटरी भी इसके सड़क पर दौड़ने के दौरान चार्ज हो जाएगी. कामदेव सरायकेला-खरसावां के बासुंदड़ा गांव का रहने वाला है और जमशेदपुर के काशीडीह में आपातकालीन टॉर्च बनाने का काम करता है. घर की विपरित परिस्थितियों के कारण कामदेव को पढ़ाई छोड़ मजदूरी करनी पड़ रही है. कामदेव के इस आविष्कार को उपायुक्त, सांसद और विधायक ने परखा और इसकी सवारी भी की. उपायुक्त अमित कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि कामदेव की तकनीक का इस्तेमाल कर जिला प्रशासन यहां के लोगों को सस्ती इलेक्ट्रिक बाईक उपलब्ध कराएगा. सांसद विद्युतवरत महतो और विधायक कुणाल षाडंगी ने कामदेव की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत उसकी सहायता की जाएगी.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2tWRWpv
No comments:
Post a Comment