भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ संयुक्त विपक्ष का झारखंड बंद उपराजधानी दुमका में शांतिपूर्ण मगर असरदार देखने को मिल रहा है. यहां वर्षा की वजह से बंद समर्थक देर से सड़कों पर उतरे. टोलियों में बटकर बंद समर्थकों ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई. बंद समर्थकों ने मुफस्सिल थाना के रिंग रोड स्थित श्रीअमड़ा चौक को जाम कर दिया. इससे गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. गाड़ियों की कतार लग गई. बंद समर्थक व्यवसायियों से बंद में सहयोग की अपील करते नजर आए. मगर समय पर दुकानें खुलने लगीं. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था कर रखी है. 25 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पूरे जिला में लगातार पैट्रोलिंग कर रही है. सीसीटीवी के साथ-साथ बंद समर्थकों की वीडियोग्राफी भी की जा रही है. एसपी किशोर कौशल खुद सड़कों पर घूम कर बंद का जायजा ले रहे हैं.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2u6OXdh
No comments:
Post a Comment