जमशेदपुर में आहूत झारखंड बंद से पहले सभी विपक्षी दलों के द्वारा भारी बारिश के बीच मशाल जुलूस निकलाकर बंद का शंखनाद किया गया. साकची गोलचक्कर पर सभी विपक्षी दलों द्वारा मशाल जुलूस निकालकर सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आंदोलन की शुरूआत की गई. इस आंदोलन में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, वामदल सहित सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई. आंदोलन के संबंध में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय सचिव अभय सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण बिल लाकर काला कानून झारखंड की जनता पर जबरन थोपने का काम किया है. इस बिल के माध्यम से राज्य सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जिसके खिलाफ सभी विपक्षी दलों द्वारा आहूत झारखंड बंद के साथ आंदोलन की शुरुआत की गई है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Nq3UAl
No comments:
Post a Comment