VIDEO: सरकार भूमि अधिग्रहण बिल वापस ले: बाबूलाल मरांडी - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 6, 2018

VIDEO: सरकार भूमि अधिग्रहण बिल वापस ले: बाबूलाल मरांडी

भूमि अधिग्रहण संशोधन अधिनियम के विरोध में गुरुवार को झारखंड बंद के दौरान झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी एवं प्रदीप यादव अपने सैकड़ों समर्थकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे. रांची के डिबडीह स्थित पार्टी कार्यालय से रैली के रूप में निकले बाबू लाल मरांडी और प्रदीप यादव अरगोड़ा चौक होते हुए सुजाता चौक तक पहुंचे. उनके पीछे बंद समर्थकों की भीड़ देखने को मिली. सभी सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए भूमि अधिग्रहण संशोधित बिल वापस लेने की मांग कर रहे थे. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी साथ में थे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून किसानों के खिलाफ है और झारखंड के हित में नहीं है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने बंद का जिस तरह से समर्थन किया है उसे देखते हुए राज्य सरकार को भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक को वापस ले लेना चाहिए. इस अवसर पर न्यूज़ 18 ने उनसे ख़ास बात-चीत की.

from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2u65M8f

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages