भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ विपक्षियों के झारखंड बंद का सरायकेला जिला में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है. अधिकतर जगहों पर दुकानें खुली हैं और यातायात अन्य दिनों की भांति सामान्य दिख रही है. हालांकि सड़कों पर यात्री गाड़ियों का परिचालन कम देखने को मिला रहा है. वहीं कुछ स्थानों पर लोगों ने स्वत:स्फूर्त बंद भी रखा है. बंदी के मद्देनजर जिले के सभी चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है. वहीं किसी भी असामान्य स्थिति को कैमरे में कैद करने के लिए वीडियो कैमरा का दल भी लगाया गया है. पुलिस प्रशासन सभी बाजारों में घूम दुकानदारों को अपना दुकान अन्य दिनों की भांति ही सामान्य तरीके से संचालित करने का निर्देश दे रहा है. वहीं बंद समर्थकों से शांति पूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की जा रही है. प्रशासन द्वारा बंदी के मद्देनजर कंट्रोल रूम बनाया गया है और उपद्रवियों को हिरासत में लेने के लिए कैंप जेल भी बनाया गया है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2KMkCeo
No comments:
Post a Comment