एक जून से शुरू होने वाले किसान आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. इंटेलिजेंस आईजी मकरंद देउस्कर ने भी आंदोलन के दौरान हिंसा होने की आंशका जाहिर की है. हिंसा के मद्देनजर सभी जिलों के एसपी को आंदोलनकारियों की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. सरकार भी आंदोलन को लेकर टेंशन में है. मध्यप्रदेश में किसान संगठनों का एक धड़ा सरकार से नाराज चल रहा है. हालांकि, सरकार चुनाव से पहले किसानों की नाराजगी को दूर करने की कोशिश कर रही है. सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को मंडियों में होने वाली किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं. ऐसे में सरकार के साथ पुलिस के लिए ये एक बड़ी चुनौती है कि किसानों के इस आंदोलन में किसी प्रकार की हिंसा न होने पाए.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2kkunBO
No comments:
Post a Comment