तेंदुए ने किया अचानक हमला, दो ग्रामीण घायल - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, May 25, 2018

तेंदुए ने किया अचानक हमला, दो ग्रामीण घायल

खण्डवा जिले के पंधाना तहसील के ग्राम बड़दा अहीर में बुधवार सुबह एक तेंदुएं ने अचानक हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया. वन विभाग के एसडीओ चन्दूसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार सुबह से बडदा अहीर गांव के करीब एक तेंदुए ने अचानक गांव दो लोगों को घायल करता हुआ जंगल की तरफ भाग गया. इस सूचना पर वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और गांव में तेंदुए की घेराबंदी की गई, लेकिन इसके बावजूद तेंदुए को काबू में नहीं किया जा सका. तेंदुए को देखने के लिए खेत में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस बीच इंदौर से रेस्क्यू टीम को सूचना देकर खंडवा बुलवाया गया. रेस्क्यू टीम शाम को बडदा अहीर गांव पहुंची और ट्रेंकुलाईज कर तेंदुए को पिंजरे में बंद कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. तेंदुए के हमले से ग्राम बड़दा अहीर के गोविन्द और मोहन भील घायल हो गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2kkp5pZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages