पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ पूरी तरह से आक्रामक रवैया अख्तियार कर लिया है. मध्य प्रदेश की कई शहरों और कस्बों में जहां पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है. प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर कांग्रेस ने एक विशाल पोस्टर लगाकर उसमें बीजेपी के बड़े नेताओं के उन पुराने बयानों को दर्शाया गया है, जिसमें वे एनडीए के राज में पेट्रोल की कीमतों में हुए इजाफे के लिए सरकार को कोस रहे हैं. इस पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि- जनता पर महंगाई की गाज, अब कहां गई ये आवाज..?from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2LrqLKT
No comments:
Post a Comment