उमरिया जिले के सरसवाही गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया. दरअसल, बुधवार शाम विश्वकर्मा परिवार के तीन लोग पानी की तलाश में अपने कुएं पर गए और कुएं की सफाई कर रहे थे. कुएं की सफाई के दौरान अचानक कुंआ धंस गया, जिससे तीनों की मिट्टी में दबने से मृत्यु हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. कुएं में दबे तीनों लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला और अस्पातल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार तीनों मृतक राजाराम, संतोष और विनोद एक ही परिवार के थे. हादसे के बाद जिला कलेक्टर माल सिंह ने 5-5 हजार की तत्काल अंत्येष्टि सहायता के साथ 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ILCOAG
No comments:
Post a Comment