VIDEO- बोकारो: शादी के झूठे वादों पर करता रहा बलात्कार - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

VIDEO- बोकारो: शादी के झूठे वादों पर करता रहा बलात्कार

झारखंड के बोकारो ज़िले में एक युवती इंसाफ के लिए दरबदर भटकने के लिए मजबूर है. शादी का झांसा देकर इस युवती के साथ बलात्कार किया गया और फिर धोखे से इसका गर्भपात करवा दिया गया लेकिन युवती का आरोप है कि उसे धमकियां मिलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. कहानी इस तरह है कि ज़िले की युवती सुमन एक स्कूल में पढ़ाती थी तभी उसकी पहचान राजेश से हुई. राजेश और सुमन के बीच बात आगे बढ़ी तो राजेश ने सुमन को अपने परिवार से मिलवाने की बात कही. राजेश के साथ जब सुमन उसके घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था. तब राजेश ने ज़बरदस्ती करते हुए सुमन के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उससे शादी करने का वादा किया. इसके बाद सुमन के गर्भवती हो जाने पर राजेश ने उसे नशीली दवा के सहारे गर्भपात करवा दिया. इस सदमे से सुमन की मां की मौत हो गई. वहीं अब सुमन न्याय के लिए पुलिस और प्रशासन के चक्कर काटने पर मजबूर है. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2tVnI6r

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages