VIDEO- हाजीपुर: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को मार डाला - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

VIDEO- हाजीपुर: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को मार डाला

बिहार के हाजीपुर ज़िले में भीड़ ने एक आदमी की पीट पीटकर हत्या कर दी. इस मामले में भीड़ को कथित आदमी के चोर होने का शक था और इसी शक के चलते बजाय पुलिस के पास उस आदमी को ले जाने के लोगों ने इकट्ठे होकर उसे इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. इस मामले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. कहानी इस तरह है कि हाजीपुर के एक गांव में रहने वाला मोहम्मद रियाज़ अपने दो साथियों के साथ गांव के ही सलीम के घर क​थित रूप से चोरी के मकसद से गया था. सलीम घर पर नहीं था लेकिन उसके घरवालों को इसकी भनक लग गई तो उन्होंने शोर मचाकर कई लोगों को इकट्ठा कर लिया. इस हंगामे में रियाज़ के साथी तो फरार होने में कामयाब हो गए लेकिन रियाज़ लोगों के हत्थे चढ़ गया. इन लोगों ने रियाज़ को पकड़कर बेतहाशा पीटा. अस्पताल ले जाने पर रियाज़ ने दम तोड़ दिया. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2MT57yU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages