VIDEO- शेखपुरा: गोलियां मारकर भाग रहे हत्यारे की सड़क हादसे में मौत - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

VIDEO- शेखपुरा: गोलियां मारकर भाग रहे हत्यारे की सड़क हादसे में मौत

बिहार के शेखपुरा में कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक को मौत के घाट उतार दिया लेकिन जब हत्यारे बाइक से फरार होने की कोशिश कर रहे थे तभी बाइक का एक्सीडेंट हो गया और हत्या के आरोपियों में से एक बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी भी मौत हो गई. पूरे घटनाक्रम के बाद शेखपुरा में सनसनी फैल गई. कहानी कुछ इस तरह है कि जितेंद्र यादव का ज़मीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन जब जितेंद्र अपन गांव लौट रहा था तभी तीन बाइकसवारों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए तीन गोलियां चलाईं जिससे जितेंद्र की मौत मौके पर ही हो गई. हत्या को अंजाम देने के बाद जब बाइकसवार भाग रहे थे तभी बाइक एक हादसे का शिकार हो गई जिसमें हत्या का एक आरोपी बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया. इस घटना के बाद मौका ए वारदात पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पूरी कहानी देखें तफ्तीश में.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2KY9Rms

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages