कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बन गई है और बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले चुके हैं. कर्नाटक के राज्यपाल के फैसले के खिलाफ कांग्रेस भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है. यही कारण है कि आज प्रदेश में कांग्रेस ने हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया. सोलन के मॉल रोड पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के माध्यम से स्थानीय जनता को बताने की कोशिश की कि भाजपा ने लोकतंत्र का मज़ाक बना दिया है. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जुगाड़ और दबाव की पॉलिटिक्स चल रही है, जो लोकतंत्र के हित में नहीं है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2k7ptba
No comments:
Post a Comment