हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश भर में केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में मंडी जिला मुख्यालय पर भी कांग्रेस ने कर्नाटक में हुए येदरुप्पा शपथ प्रकरण पर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ एक रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीसी आॅफिस तक रैली निकाली और डीसी मंडी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक मांग पत्र भी भेजा. जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग उठाई है कि देश में इस प्रकार से हो रही लोकतंत्र की हत्या को रोका जाए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया और कर्नाटक में कांग्रेस के विधायकों का गायब होने पर भी शंका जाहिर की है.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2rVzfk9
No comments:
Post a Comment