झारखंड की राजधानी रांची में भीषण गर्मी और सूरज की तपिश के बीच पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है. इस चिलचिलाती गर्मी में लोग दूर दूर से पीने के लिए पानी ला रहे हैं, क्योंकि उनके नलों में पानी नहीं है. राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं जहां पानी की घोर किल्लत है. इसमें मधुकम, पिस्का, कांटाटोली, हिन्दपीढ़ी आदि सभी इलाकों में यही हाल है. लोगों को आए दिन पानी की समस्या से 2-4 होना पड़ रहा है. लोगों का कहना है अगर पानी भूले बिसरे आ भी गया, तो 5 से 10 मिनट के बाद बंद हो जाता है. हालांकि वो पानी भी पीने लायक नहीं रहता है. उपायुक्त राय महिमापत रे का कहना है कि पाइप लाइन फटने और पावर कट की वजह से जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हुई है. लिहाजा, अधिकारियों के साथ बैठक कर पानी किल्लत को दूर किया जा रहा है. वहीं नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाकर भी पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2rCXOlP
No comments:
Post a Comment