झारखंड में कोयलांचल धनबाद के क्रिकेट प्रेमी अब बड़े शहरों के स्टेडियम में गए बिना IPL के सीधा प्रसारण का मजा उठा सकेंगे. इसके लिए धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में एक विशेष फैन पार्क 2018 स्टेडियम लूक तैयार किया गया है. क्रिकेट प्रेमी निःशुल्क 12 और 13 मई को होने वाले IPL सीजन 11 के मैचों का सीधा प्रसारण यहां लगे बड़े स्क्रीन पर देख सकेंगे. एलईडी स्क्रीन 32/18 की होगी. बता दें कि 12 और 13 मई को शाम के 4 बजे से लेकर देर रात 11 बजे तक मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा. इस बार वीवो आईपीएल फैन पार्क 36 शहरों में किया जा रहा है. इसमें धनबाद 24वां शहर होगा. बीसीसीआई ने आईपीएल को बढ़ावा देने के लिए साल 2015 में आईपीएल फैन पार्क शुरू किया था. यह शुरू में देश के केवल 16 शहरों तक ही सीमित था, लेकिन अब यह बढ़कर 19 राज्यों के 36 शहरों तक पहुंच गया है. धनबाद के बाद यह आयोजन अगले एक सप्ताह में जमशेदपुर में भी होगा.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2KRt3lX
No comments:
Post a Comment