महोबा के एक गांव में एक सोलर प्लांट के पास तब यकायक पुलिस टीम जमा हो गयी जब ऐसी खबरें मिलीं कि वहां कंकाल के अवशेष पड़े हैं. पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम के सदस्य भी वहां पहुंचे और जल्द ही पता चल गया कि ये अवशेष मानव कंकाल के ही हैं. अब सवाल यह है कि हत्या किसकी और क्यों हुई? पुलिस ने जब उस इलाके की पूरी छानबीन की तो एक बाइक, ड्राइविंग लाइसेंस, कपड़े और जूते जैसी चीज़ों के साथ ही एक अवैध तमंचा और ज़िंदा कारतूस भी मिला. मिले दस्तावेज़ों के आधार पर पुलिस की थ्योरी की बात करें तो यह दो प्रेमियों की हत्या का मामला हो सकता है. हालांकि पुलिस को जो लाइसेंस मिला है वह मध्यप्रदेश के एक युवक का है. क्या ये अवशेष किसी आॅनर किलिंग की तरफ इशारा कर रहे हैं? क्या यह लाइसेंस मारे गये युवक का है या किसी और का? विस्तार से देखें तफ्तीश में.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2jIGl80
No comments:
Post a Comment