प्यार में जान देने की नहीं बल्कि जान लेने की कहानी है यह. एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या करवाने के लिए एक और युवक का सहारा लिया. असल में जौनपुर के मोहब्बतपुर के रहने वाले अमित कुमार सिंह का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध था. लंबे समय तक चले इस प्रेम प्रसंग के दौरान जब लड़की ने शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की तो अमित ने इनकार कर दिया. लड़की ने जैसे-तैसे खुद को संभाला लेकिन जब इस लड़की को पता चला कि अमित ने किसी और से शादी कर ली है और अंबाला में सैटल हो गया है तो इस लड़की के मन में बदले की भावना पैदा हुई. बदले की आग ने इस लड़की को साज़िशन हत्या के जुर्म तक पहुंचा दिया. इस लड़की ने किसके साथ मिलकर रची साज़िश और कैसे किया अमित का कत्ल? जानने के लिए देखिए तफ्तीश.from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2IscDSJ
No comments:
Post a Comment