बलौदाबाजार में स्व. चंदा देवी तिवारी चिकित्सालय में स्व. बंशराज तिवारी की स्मृति में उनके पुत्र डॉ. प्रमोद तिवारी व डॉ. नितिन तिवारी ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. इसका शुभारंभ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया. इस दो दिवसीय शिविर में विभिन्न बीमारियों के लगभग 500 लोगों का पंजीयन किया गया. रविवार को 100 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच कर दवाइयां दी गईं तथा ऑपरेशन किए गए. यह निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन का लगातार 12वां वर्ष है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2jzr2hR
No comments:
Post a Comment