आईपीएल मैचों के चार सट्टेबाजों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी बंगलुरू और चेन्नई के मैच का सट्टा खिला रहे थे. राजधानी रायपुर की न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावीर नगर के एक मकान में कुछ लोगों द्वारा आईपीएल का सट्टा खिलाया जा रहा है. इसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी और 4 आरोपियों कपिल तोलानी, शुभम कारवानी, शैलेष ईसरानी और आशीष मटलानी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने एक लाख 48 हजार रुपए नकद, लाखों की सट्टा पट्टी, 10 मोबाइल, एक लैपटाप जब्त किया है. रायपुर पुलिस अब तक लगभग 40 सटोरियों को गिरफ्तार कर चुकी है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2I00OzH
No comments:
Post a Comment