छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव नगर निगम शहर के लोगों को पानी पहुंचाने के लिए इतना संवेदनशील हो गया है कि वह टैंकर से नहीं बल्कि मोटर साइकिल और कारों से पानी सप्लाई कर रहा है. आरटीआई के जरिए नगर निगम ने जो जानकारी दी है, उससे राजनांदगांव नगर निगम द्वारा पानी की कालाबाजारी का खुलासा हुआ है. निगम प्रशासन से जब किसी ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी कि निगम ने कितने टैंकरों से पानी सप्लाई की है, तो निगम ने गाड़ियों के नंबर दिए. हालांकि जब इन नंबरों की जांच की गई तो पता चला कि ये नंबर किसी टैंकर के नहीं बल्कि मोटर साइकिल और निजी कारों के हैं. अब नगर निगम प्रबंधन खुद इस गड़बड़ी से इंकार कर रहा है. जाहिर तौर पर देशभर के निगमों में तरह-तरह के घोटालों की शिकायतें आम हैं. वहीं राजनांदगांव नगर निगम ने जो पानी घोटाला किया है उसे देखकर तो कोई भी पानी पानी हो जाए.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2wwB6kX
No comments:
Post a Comment