सुकमा जिला अस्पताल मे चल रही राजनीति का खामियाजा क्षेत्र के टीबी मरीजों को उठाना पड़ रहा है. जिला क्षय नियंत्रण केंद्र होने के बाद भी पिछले डेढ़ माह से टीबी मरीजों का बलगम टेस्ट स्थानीय जिला अस्पताल में नहीं हो रहा है. बलगम जांच के लिए सैंपल दंतेवाड़ा भेजा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं ऐसे में क्षेत्र के सैंकड़ों मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है. केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि हर रोज करीब 5 से 6 टीबी के मरीज जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं. लैब टेक्निशियन नहीं होने से व्यवस्था चरमरा गई है. अस्पताल के सीविल सर्जन का कहना है कि आरएनटीसीपी जिला अस्पताल के अधीन नहीं है, इसकी देखरेख और कामकाज सीएमएसचो सुकमा द्वारा किया जाता है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2x4JCs0
No comments:
Post a Comment