भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे औऱ जिला उपाध्यक्ष मार्कंडेय तिवारी के बीच आपसी कहासुनी के बाद मारपीट हो गई. दरअसल, भिलाई में अस्थाई तौर पर तैयार किए गए भाजपा कार्यालय 32 बंग्ला में मुख्यमंत्री रमन सिंह की विकास यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान ही दोनों के बीच बहस हुई जो कि मारपीट में बदल गई. घटना के बाद भाजपा पदाधिकारी अपनी-अपनी बातें लेकर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एंव राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय के निवास पर पहुंचे जहां घटों बैठक चली. बताया जा रहा है कि भिलाई जिलाध्यक्ष अपना इस्तीफा लेकर पहुंचे थे, लेकिन इस विषय पर कोई कुछ बोलने पर बच रहा है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2s59vCR
No comments:
Post a Comment