VIDEO : मालगाड़ी से जान पर खेल कोयला चोरी करती हैं महिलाएं - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, July 8, 2018

VIDEO : मालगाड़ी से जान पर खेल कोयला चोरी करती हैं महिलाएं

चंद पैसों की चीज़ के लिए कोई अपना जीवन दांव पर लगा सकता है. सोचने में अटपटा जरूर लगेगा लेकिन गुना में यह किसी भी रोज देख सकता है. यह पूरा मामला कोयला चोरी से जुड़ा हुआ है. आदमी तो ठीक महिलाएं भी अपनी जान को हथेली पर रखकर कोयला चोरी करने से बाज़ नहीं आ रही हैं. यहां चलती मालगाड़ी से कोयला चोरी करने की सनसनीखेज वारदात में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली है.महज एक लाठी के सहारे महिलाएं चलती मालगाड़ी में से कोयला चोरी कर लेती हैं. मालगाड़ी की तेज़ गति होने के बावजूद महिलाएं लाठी अड़ाकर कोयला रैक से गिरा लेती हैं.अगर जरा भी लाठी फंस जाए या गिरते समय कोई बड़ा कोयला ही उछट कर इनके सिर या शरीर पर सीधे कहीं लग जाए तो इनकी मौत या यह विकलागं हो सकते हैं. सबसे मजेदार बाद यह है कि इसकी खबर रेलवे विभाग को भी नहीं है. न्यूज़ 18 के कैमरे में ऐसी ही कुछ एक्सक्लुसिव तस्वीरें कैद हुई हैं,जिन्हें देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे जान की परवाह किए बिना एक महिला तेज रफ्तार माल गाड़ी से लाठी के सहारे कोयला खींच रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zsVm8X

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages