VIDEO- मध्य प्रदेश: दो ज़िलों में दो छात्राओं के साथ बलात्कार - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 7, 2018

VIDEO- मध्य प्रदेश: दो ज़िलों में दो छात्राओं के साथ बलात्कार

पिछले दिनों महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश भारत को घोषित किया गया है. इसी सिलसिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए बदनाम हो चुके मध्य प्रदेश के मंदसौर और दमोह ज़िलों में दो नाबालिग छात्राओं के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. दोनों पीड़िताओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है. कहानी के मुताबिक मंदसौर के सीतामउ में रहने वाली दसवीं की एक छात्रा अपने परीक्षा परिणाम को जानने के लिए स्कूल जा रही थी. रास्ते में उसे जान पहचान के दो लड़के मिले जिन्हें वह भैया कहती थी. इन लड़कों ने उसे स्कूल तक छोड़ देने की बात कही तो वह गाड़ी में बैठ गई. कुछ ही दूर इन लड़कों ने उस लड़की को कुछ और लड़कों के हवाले कर दिया और इन्होंने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार को अंजाम दिया. दूसरी कहानी है दमोह ज़िले की 8 साल की बच्ची की जो अपने साथ हुए ज़ुल्म की दहशत से उबर नहीं सकी है. पूरी कहानी के लिए देखें तफ्तीश.

from Latest News क्राइम News18 हिंदी https://ift.tt/2u64ytJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages