कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले मेरी अभिलाषा कुर्सी पाने की नहीं है. बस इतनी-सी चाह है कि मैं मध्यप्रदेश वासियों के दिल में जगह पा सकूं. सांसद सिंधिया अपने निर्वाचन क्षेत्र शिवपुरी में व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे. एक युवा व्यापारी ने उनसे ऐसा ही कुछ सवाल किया था. सिंधिया ने उसे कहा नेता बनने की अभिलाषा मत रखो. नेता की अभिलाषा लाल बत्ती और कुर्सी पाने की होती है. राजनीति में आने की अभिलाषा है तो जनसेवा के लिए आएं. सिंधिया आध्यात्मिक मूड में भी नज़र आए. बोले इस दुनिया में सब निर्वस्त्र आए हैं और निर्वस्त्र ही इस दुनिया से विदा हो जाएंगे.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NCDZFA
No comments:
Post a Comment