ज़रूरी काम के बीच फोन का स्लो होना आम बात है. और इसके स्लो के साथ-साथ हैंग भी होने लगता है. स्लो फोन से परेशानी तो होती ही है साथ ही हमारा काम भी रुक जाता है. ऐसे में हमारे फोन में कुछ ऐसी ट्रिक्स छुपी हैं जिनसे हमारे फोन की स्पीड बढ़ जाएगी. और बता दें कि ये ट्रिक हमारे फोन की Settings में ही मौजूद है, जिसमें छोटे सा बदलाव करके फोन को हैंग होने से बचाया जा सकता है. इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाकर About Phone में जाना होगा. इसके बाद Build number में जाकर 7 बार टैप करना होगा. इससे यूज़र को Developer का ऑप्शन मिल जाएगा. इसमें जाने के बाद Window Animation scale पर जाना होगा. ज़्यादातर फोन में ये स्केल 1x होता है. तो जैसे-जैसे इस स्केल को बढ़ाया जाएगा उदाहरण के तौर पर 10x कर देने पर फोन पर बहुत स्लो हो जाएगा. तो इस स्केल को off कर देने से फोन की स्पीड बढ़ जाएगी.from Latest News डीआईवाई News18 हिंदी https://ift.tt/2lL1z66
No comments:
Post a Comment