अलीराजपुर जिले के खट्टाली में सूखी पड़ी हथिनीनदी में शनिवार को अचानक आसपास हुई बारिश के चलते बाढ़ आ गई. इसके चलते बिल्कुल सुखी पड़ी नदी महज 20 मिनट में ही लबालब भर गई और पूरी रफ्तार से बहने लगी. दिलचस्प बात यह है कि हथिनी नदी जिस खट्टाली कस्बे से सटी है वहां लंबे समय से बारिश ही नहीं हुई है लेकिन आसपास हुई बारिश के चलते सूखी पड़ी हथिनी नदी अचानक भर गई. गनीमत यह रही कि जब सूखी नदी में अचानक पानी आया उस समय नदी में कोई नहीं था. नदी में पानी आने से स्थानीय लोगों के चेहर पर मुस्कान आ गई. गर्मी की तपिश से परेशान लोगों के लिए यह किसी दैवीय चमत्कार से कम नहीं था.लोग घरों से निकल एकाएक इस तरह सूखी नदी के भर जाने का दृश्य देखने के लिए दौड़ पड़े. नदी के किनारे रहने वालों या जिन किसानों के वहां आसपास खेत हैं, वह एक दूसरे को बधाई देते दिखाई दिए. ऐसे सूखे की हालत में नदी में पानी आने से उनकी मुश्किल काफी हल हो गई लगती थी. उनका कहना था कि उनको लग रहा था कि इस बार खेतों को नम करने के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा पर ऊपर वाले ने बिना बारिश नदी को भर चमत्कार कर दिया.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2KX0sve
No comments:
Post a Comment