टीकमगढ़ के मस्तापुर गांव में कुंवर बाई नाम की एक महिला की मौत हो गयी. महिला को सांप ने काट लिया था. पुलिस केस हो गया था. इसलिए लाश का पोस्टमॉर्टम किया जाना था. मृतका का बेटा मेहनत-मज़दूरी करता है. उसने मां की लाश ले जाने के लिए बार-बार फोन किया, लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली. हालात से जूझते परेशान बेटे ने हारकर मां की लाश को एक मोटर साइकिल पर बांधा और फिर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए जैसे-तैसे लेकर मॉर्च्यूरी पहुंचा.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2zwlvUm
No comments:
Post a Comment