दमोह में एक सांड एक घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया, जिसे नीचे उतारने के लिए लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. सांड तीसरी मंजिल पर चढ़ तो गया, लेकिन उतर नहीं पाया. दमोह जिला मुख्यालय के सिविल वार्ड में चंदा जैन अस्पताल की गली में रहने वालों को सुबह तीसरी मंजिल में सांड चढ़ा हुआ मिला. इससे लोगों में भय और कोतुहल का माहौल बन गया. गुस्साए सांड ने किसी को अपने पास नहीं आने दिया, जिससे उसे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. सूचना के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों ने सांड को रस्सी बांधकर नीचे उतारा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ugKyVB
No comments:
Post a Comment