जबलपुर के कलेक्टर कार्यालय के सामने देश के सबसे आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त जिला अदालत का सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिक दीपक मिश्रा ने लोकार्पण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हेमेंत गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. करीब 14 एकड़ में फैले 191 करोड़ की लागत से बने जिला न्यायालय का उद्घाटन करने पहुंचे सीजेआई ने कहा कि भारत में ऐसे बहुत कम भवन हैं. दिल्ली की साकेत कोर्ट से जबलपुर कोर्ट भवन की तुलना करते हुए कहा कि दिल्ली में 2010 में साकेत कोर्ट का उद्घाटन करते समय लग रहा था कि यह जिला कोर्ट का सबसे बड़ा भवन है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि जबलपुर में जिला कोर्ट का इतना सुंदर भवन बना है, जबलपुर के इस आधुनिक कोर्ट को बनाने में कहीं ने कहीं सीजेआई मिश्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2lGz3mm
No comments:
Post a Comment