वैशाली में दहेज लोभियों ने नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी. साथ ही साक्ष्य छुपाने के लिए महिला के शव को आग लगाकर झुलसा दिया. हालांकि ससुराल वालों की करतूत उजागर होने पर सभी घर से फरार हो गए. पुलिस ने अधजला शव बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतका का पिता महेश साह का कहना है कि बीते अप्रैल माह में शादी होने के बाद से ही 2 लाख रुपये की मांग की जा रही थी. नहीं देने पर नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. घटना महुआ थाना की है. (राजीव मोहन की रिपोर्ट)from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2sL99Sf
No comments:
Post a Comment