गोड्डा जिले में बिजली, पानी और शिक्षा के गिरते स्तर और सरकार व जिला प्रशासन की अनदेखी के विरोध में रविवार को झाविमो का बुलाया गया गोड्डा बंद असरदार रहा. सड़कों पर बसें नहीं चलीं. जगह-जगह प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए जाम से आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा. इस बंदी में झाविमो को लोगों का भी समर्थन मिला. दुकानें बंद रखी गईं. पेट्रोल पम्प भी बंद रहे. झाविमो विधायक प्रदीप यादव स्वयं साइकिल पर चढ़ जगह-जगह जाकर बंद का जायजा लेते नजर आए. झाविमो विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि जनहित की समस्याओं पर सरकार की अनदेखी का नतीजा आज की बंदी है. अगर इसके बाद भी एक माह के अंदर सारी चीजें दुरुस्त नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन बंद करने को झाविमो विवश हो जाएगा.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2HABiAh
No comments:
Post a Comment