VIDEO: कान्हा टाइगर रिजर्व से बाघ को ऐसे भेजा गया उड़ीसा - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, June 22, 2018

VIDEO: कान्हा टाइगर रिजर्व से बाघ को ऐसे भेजा गया उड़ीसा

बाघों के लिये दुनिया भर में मशहूर कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बाघ को उड़ीसा के सतकोसिया टाईगर रिजर्व सफलतापूर्वक रवाना किया गया. इस बाघ को कान्हा एवं पेंच टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सकों एवं अधिकारियों ने ट्रेंकुलाइज कर बेहोश किया. बेहोश करने के बाद बाघ का वजन कर मेडिकल परीक्षण किया गया और कॉलर आईडी लगाकर अधिकारियों की निगरानी में विशेष वाहन से उड़ीसा के लिए रवाना किया गया है. कान्हा टाइगर रिजर्व के संचालक संजय शुक्ल ने बताया कि उड़ीसा राज्य में स्थित सतकोसिया टाईगर रिजर्व में बाघों के पुनर्स्थापन हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून द्वारा एक विशेष योजना तैयार की गई है. इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य द्वारा उड़ीसा राज्य को 6 बाघ (तीन जोडे़) पुनर्स्थापन हेतु दिए जाने हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2lpmvj7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages