झारखंड में प्रतिबंध के बावजूद जामताड़ा जिले में लोग प्लास्टिक का उपयोग धड़ल्ले से कर रहे हैं. मिहिजाम और जामताड़ा बाजार में तो पोलीथीन कैरी बैग हर ग्राहक के हाथ में दिख जाता है. नगर परिषद मिहिजाम और जामताड़ा नगर पंचायत बैनर पोस्टर के जरिए लोगों में जागरूकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है ताकि लोग इसका प्रयोग करना बंद कर दें. सरकार ने प्लास्टिक कैरीबैग उपयोग करने वालों पर दंडात्मक कानून भी बनाया है. 50 माइक्रोन से कम का प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करने के जुर्म में 20 रुपये जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है. वहीं एक किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग पकड़ने जाने पर 1 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा. इसके लिए नोडल अधिकारी को एक लाख रुपये तक जुर्माना वसूलने का अधिकार दिया गया है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2LF8SY0
No comments:
Post a Comment