झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में डुमरिया कुंडालुका गांव के ग्रामीण बीते 30 सालों से सड़क निर्माण के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं. दरअसल, गांव की ये सड़क बरासात के दिनों में नाला बन जाती है. इस बीच लोगों को उसी नाले को पार कर लोगों को आवागमन करना पड़ता है. सड़क निर्माण के लिए कई बार प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक से गुहार लगाई जा चुकी है. बावजूद इसके अब तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है. ग्रामीण सड़क निर्माण और सिंचाई नाला की मांग करते आए हैं, लेकिन न तो सड़क बनी और ना ही सिंचाई नाला का निर्माण हो पाया. इस बार बीजेपी सरकार से उम्मीद है कि उनके गांव में भी सिंचाई नाला और सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस गांव में जर्जर पुल और सड़क , सिंचाई नाला की मांग को लेकर अब ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं. इसके लिए गांव में ग्रामीणों की बैठक की जा रही है.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2xXbw9x
No comments:
Post a Comment