डिंडोरी जिले के गाड़ासरई नगर स्थित जिला सहकारी बैंक में चोरी की लाइव तस्वीरें बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि पीले रंग के कपड़ों में नजर आ रही महिला फ़िल्मी अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार किसान मेर सिंह ने बैंक से 38 हजार रुपये निकालकर अपने थैले में रखे थे, जहां घात लगाये खड़ी दो महिलाओं ने बेहद शातिराना तरीके से थैले में रखे रुपयों को पार कर लिए. जब तक किसान को इस बात की भनक लग पाती दोनों महिलाएं वहां से फरार हो गई. पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के अलावा बैंक कर्मियों से पूछताछ में जुटी हुई है.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2sCD0fP
No comments:
Post a Comment