सरायकेला के कुचई थाना इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवान बनुआ उरांव का शव लोहरदगा पहुंचा. इस दौरान पुलिस लानइन में विधायक सुखदेव भगत, जिल परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी, डीसी विनोद कुमार, एसपी राजकुमार लकड़ा सहित जवानों और जिल वासियों ने शहीद को श्रद्धांजली दी. शहीद के अंतिम संस्कार के लिए जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई. डीसी और एसपी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता देने की भरोसा दिया. शहीद जवान की पार्थिव देह जैसे ही सेन्हा प्रखंड के अलौदी रुगड़ी पहुंची शहीद के दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. शहीद का अंतिम संस्कार पैतिक गांव में किया गया.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2Lvrz0g
No comments:
Post a Comment