खरगोन: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 27, 2018

खरगोन: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

खरगोन जिले के सनावद में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी प्रदीप केवट और बलराम केवट को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है. सनावद थाने के टीआई आर.डी. कानवा ने बताया कि नाबालिग के परिजन जिस स्कूल में उसका एडमिशन करवाना चाहते थे वह उस स्कूल में नहीं जाना चाहती थी, जिससे नाराज होकर वह घर से चली गई थी. बालिका जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट करवाई. नाबालिग परिजनों से नाराज होकर सनावद से मोटक्का चली गई, जहां मौके का फायदा उठाकर आरोपी प्रदीप केवट और बलराम केवट ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2MU5Ws9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages