अलीराजपुर के नर्मदा नगर व तालाब फालिये में 2 दिनों से बिजली नहीं आने से परेशान लोगों ने विद्युत कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया. हंगामें के बाद खंडवा-बडौदा हाईवे मार्ग को लोगों ने 1 घंटे तक बंद कर चक्का जाम कर दिया. हंगामे के बाद विद्युत विभाग के आलाधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को शांत करवाया. विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली नहीं होने से सभी आवश्यक कार्य ठप्प हो गए हैं. अधिकारियों और विभाग की हैल्पलाईन पर भी शिकायत करने के बाद कोई समाधान हो रहा था. वहीं मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि नर्मदा नगर और तालाब फालिये में बिजली क्यों नहीं जा रही इसकी जांच करवाई जाएगी और जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू करवाने की कोशिश की जाएगी.from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2HOUn1J
No comments:
Post a Comment