यहां बिजली विभाग के कर्मचारियों को मिलता है कोयला भत्ता ! - BREAKINH NEWS - HINDI AND ENGLISH NEWS, LATEST NEWS IN HINDI, BREAKING NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 25, 2018

यहां बिजली विभाग के कर्मचारियों को मिलता है कोयला भत्ता !

21वीं सदी में जहां प्रदेश के सभी कार्यालय एयर कंडीशनर और नई टेक्नॉलजी से युक्त हैं, लेकिन प्रदेश का ऊर्जा महकमा जिसके जिम्मे प्रदेश को हर समय ऊर्जावान बनाना हैं वही महकमा पुराने ढर्रे पर चले तो सवाल उठना लाजमी है कि आखिर कैसे प्रदेश आगे बढ़ेगा. एक ओर सरकार कोयले के दोहन को रोकने की योजनाएं चला रही है, लेकिन उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड अपने कर्मचारियों, अधिकारियों को कोयला जलाने के लिए प्रेरित कर रहा है. कर्मचारियों व अधिकारियों को हर दिन के हिसाब से दो से चार किलो कोयले का भुगतान विभाग द्वारा किया जा रहा है, इसके लिए कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते का खाका भी तैयार किया गया है. विभाग कर्मचारियों को 4500 रूपए व अधिकारियों को 7 हजार रूपये भत्ता देगा. इससे महकमे को 2 से तीन करोड़ का वार्षिक वित्तिय भार उठाना पड़ेगा. मामले को लेकर विभाग के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा का कहना है कि यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन इस साल युपीसीएल कर्मचारियों को मिलने वाला कोयला भत्ता भी बंद कर देगा.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ttR9vo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages