लातेहार जिले में तीन अलग-अलग प्रखंड में हुए वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में आधा दर्जन पशुओं की मरने की खबर है. जानकारी के अनुसार बालूमाथ थाना इलाके के भगिया गांव में चिरचिरया टोला में सरना पूजा कर रहे लोग तेज बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे छुप गए. पेड़ पर बिजली गिरने से सुखदेव गंझू नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी घटना हेरहंज प्रखंड में हुई जहां बज्रपात होने से आधा दर्जन पशुधन की मौत हो गई. इसके अलाव गारू प्रखंड में भी आकाशीय बिजली गिरने की सूचना हैfrom Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2ManorS
No comments:
Post a Comment