उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सड़क के बीचों बीच कुछ लोग एक लड़के को बुरी तरह पीटने लगे.आरोप है कि सोनू नाम के इस लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची का रेप किया.जिससे ग़ुस्साए बच्ची के परिवारवालों और इलाक़े के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी. थप्पड़ बरसाने पर भी जब लोगों का ग़ुस्सा शांत नहीं हुआ, तो भीड़ में शामिल लोगों ने उसे सड़क पर गिरा दिया और उस पर लात-घूसों की बारिश कर दी. इस दौरान कुछ लोग उसे चप्पल से भी पीटने लगे. आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने आरोपों की जाँच के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2HWiZui
No comments:
Post a Comment