हिमाचल सोलन के बाईपास पर कबाड़ एकत्र करने वाली महिला ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. लेकिन इस प्रयास में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. सूत्रों की माने तो महिला के घर में चल रहे क्लेश की वजह से मानसिक रूप से परेशान थी और यही कारण रहा कि उसने बायपास पर सब्जी मंडी के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर बने पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का प्रयास किया. इसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को तुरंत सोलन अस्पताल पहुंचाया.from Latest News हिमाचल प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2rV97WF
No comments:
Post a Comment