पलामू पुलिस व उत्पाद विभाग लागातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में कई शराब ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद किया. साथ ही एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार भी कर लिया. दूसरी ओर एसपी इन्द्रजीत महथा के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में जावा महुआ व महुआ शराब नष्ट कर दिया. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब विक्रेता भागने में कामयाब हो गया.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2kmMgzU
No comments:
Post a Comment