हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के शहर-शहर कूड़े की वजह से हाल बेहाल हो चुका है और सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं. ऐसे में जब सोनीपत में पुलिस की टीम शनिवार को शहर में कूड़ा उठाने के लिए पहुंची तो वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने जमकर बवाल काटा. पुलिस शहर की गंदगी को साफ करने के लिए कुछ लोगों को वहां लेकर पहुंची थी, सफाई कर्मचारियों ने गंदगी साफ नहीं करने दी. आलम ये हुआ कि पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, वहीं हालात न बिगड़ें, इसके लिए कई जगह पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2LcHKQN
No comments:
Post a Comment