हरियाणा में कैथल जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. जिले के खेड़ी राय गांव में जस्सी नामक एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर छह माह पहले अपनी सास गुरमीत को मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद शव को गांव के ही एक कुएं में फेंक दिया गया. उस वक्त इस बात की भनक किसी को नहीं लगी. इसका खुलासा अब हुआ प्रेमी प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसकी फोन रिकॉर्डिंग से. मामले का खुलासा होने के बाद से जस्सी फरार है. प्रवीण के परिवार वालों को शक है कि इस अवैध संबंध के चलते उसकी भी हत्या की गई है.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2GvQgqp
No comments:
Post a Comment