धनबाद के जिप सदस्य अशोक कुमार सिंह ने गोविंदपुर प्रखंड के दर्जनों मुखिया, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बरवा अड्डा में बैठक की. जन सरोकार से जुड़ी समस्याओं को लेकर आयोजित इस बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के दर्जनों पंचायत समिति के सदस्यों के साथ त्रिस्तरीय पंचायत के नाराज मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में बिजली बिल में बढ़ोतरी, पेयजल संकट जैसी समस्याओं पर चर्चा हुई. बैठक में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गहराते पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया गया. जिला परिषद सदस्य अशोक सिंह ने आश्वासन दिया कि जिन इलाकों में सरकार ने अब तक पेयजल उपलब्ध नहीं कराया उन इलाकों में वे पानी पहुंचाने का काम करेंगे.from Latest News झारखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2IeoXTs
No comments:
Post a Comment